टीवी दुनिया का पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ अक्सर चर्चाओं में बना रहता है। कभी शो की कहानी तो कभी इस शो के कलाकारों की पर्सनल लाइफ सुर्खियां बटोरती है। वहीं, इस शो में पाखी बनकर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। आज एक्ट्रेस के लाखों चाहने वाले हैं जो हर दिन उन्हें कुछ न कुछ करते देखना चाहते हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक ज़रूरी खबर सामने आ रही है जिसे सुनने के बाद वो ख़ुशी से झूम उठेंगे।

आपको बता दें, अब ऐसी खबर सामने आई है कि ऐश्वर्या शर्मा के हाथ एक बड़ा जैकपॉट लग गया है। अब एक्ट्रेस को टीवी दुनिया के सबसे बड़े रियलिटी शो का ऑफर मिला है जो उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल सकता है। हाल ही में वो रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ में नज़र आई थीं। इस शो में खतरनाक स्टंट परफॉर्म कर उन्होंने अपने फैंस को खूब एंटरटेन किया। वहीं, अब ऐसी खबर सामने आई है कि ऐश्वर्या शर्मा को खतरों के खिलाड़ी के बाद बिग बॉस का ऑफर मिला है।

जी हां, अब एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा सलमान खान के रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ में भी नजर आ सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, खुद बिग बॉस ने ऐश्वर्या शर्मा को शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया है। दरअसल, शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के कंटेस्टेंट्स से बिग बॉस ने बात की। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्चना गौतम बिग बॉस से पूछती हैं कि ‘क्या आपने मुझे मिस किया?’ जिसके जवाब में बिग बॉस कहते हैं, ‘शट अप अर्चना।’

इसके बाद बिग बॉस ने ऐश्वर्या से अर्चना की मिमिक्री करने के लिए कहा और उन्होंने बड़ी ज़बरदस्त एक्टिंग की। वहीं, ऐश्वर्या से इम्प्रेस होकर बिग बॉस ने कहा, ‘ये टैलेंट तो सौ- सवा सौ कैमरों के सामने दिखना चाहिए। हमारे दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हुए हैं।’ आपको बता दें, बिग बॉस का ये ऑफर सुनकर एक्ट्रेस का रिएक्शन देखने लायक था। वहीं, अब फैंस भी इस ऑफर के बाद काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। सबको यही लगता है कि अगर ऐश्वर्या इस शो के ऑफर को एक्सेप्ट करती हैं और बिग बॉस 17 में नज़र आती हैं तो वो इस शो में अच्छा परफॉर्म करेंगी।

ऐसे में अब फैंस उन्हें बिग बॉस सीजन 17 में देखने के बेताब बैठे हैं। हालांकि, अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि एक्ट्रेस इस ऑफर को स्वीकार करेंगी या नहीं। लेकिन अब ऐसा ज़रूर लग रहा है कि उनकी तो बम्पर लॉटरी लग गई है। एक के बाद एक इतने बड़े हिट शोज का ऑफर मिलना वाकई कमाल है। अब ऐसा लगता है जल्द ही ऐश्वर्या सफलता की एक नयी कहानी लिखेंगी।


Download Android App
Download iOS App



