लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर जनता से संपर्क और संवाद स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एनडीए सांसदों के क्लस्टर-5 में शामिल बिहार से आने वाले 27 एनडीए सांसदों और नीतीश कुमार से मुलाकात की।
महागठबंधन की सच्चाई जनता तक कैसे पहुंचायी जाये इसको लेकर PM मोदी ने NDA सांसदों को दिए कई अहम टिप्स
पीएम मोदी ने लालू यादव-महागठबंधन सरकार की सच्चाई जनता तक कैसे पहुंचायी जाये इसको लेकर कई अहम टिप्स दिये।
वही, जानकारी के अनुसार ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार के सांसदों के साथ बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद थे।
सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक जारी
बिहार के एनडीए सांसदों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी कलस्टर-6 में शामिल एनडीए सांसदों के दूसरे समूह से मुलाकात कर रहे हैं। इस क्लस्टर में आने वाले दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के 36 सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक जारी है।
इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं।


Download Android App
Download iOS App



