कोरोना वायरस से निपटने के लिए PM मोदी की माता जी ने दिए 25 हजार रुपये

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां श्रीमती हीराबेन मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए बनाए गए पीएम केयर फंड में 25 हजार रुपये दान दिए हैं। उन्होंने यह रकम अपनी जमापूंजी में से दान की है।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां श्रीमती हीराबेन मोदी ने कोरोना वायरस  से निपटने के लिए बनाए गए पीएम केयर फंड में 25 हजार रुपये दान दिए हैं। उन्होंने यह रकम अपनी जमापूंजी में से दान की है। 
पीएम मोदी की मां अपनी उम्र के 9 दशक पार कर चुकी हैं लेकिन अब भी वो समाज के जरूरी मुद्दों से तत्परता से जुड़ी रहती हैं। उन्होंने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए एक दिन के जनता कर्फ्यू के दौरान थाली भी बजाई थी।
बजाकर कोरोना वायरस से निपटने के दौरान काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों, डॉक्टरों, सफाईकर्मियों और पत्रकारों का उत्साह भी बढ़ाया था।

Shera Rajput