पीएम मोदी का विमान दिल्ली में नहीं बल्कि बेंगलुरु में होगा लैंड, सबसे पहले करेंगे ISRO के वैज्ञानिकों से मुलाकात

Summary :

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 25 अगस्त के दिन अपनी दो देशों की यात्राओं को पूरा करने के बाद ग्रीस से सीधे कर्नाटक की बेंगलुरु में जाएंगे जहां प्रधानमंत्री चंद्रयान-3 मिशन के वैज्ञानिकों को उनके सफलता को लेकर मुलाक़ात कर बधाइयां देंगे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 25 अगस्त के दिन अपनी दो देशों की यात्राओं को पूरा करने के बाद ग्रीस से सीधे कर्नाटक की बेंगलुरु में जाएंगे जहां प्रधानमंत्री चंद्रयान-3 मिशन के वैज्ञानिकों को उनके सफलता को लेकर मुलाक़ात कर बधाइयां देंगे। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान कहा था कि अगर संभव हुआ तो वह चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर व्यक्तिगत रूप से बधाइयां देंगे। दरअसल जिस वक्त चंद्रयान-3 चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग हुई तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में मौजूद थे। बता दे की अंतरिक्ष में 40 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान-3 लैंडर विक्रम बुधवार की शाम चांद के साउथ पुल पर लैंडिंग करने वाला पूरे विश्व में पहला देश भारत बना। चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर पूरा देश खुशी से झूम उठा पीएम मोदी जब साउथ अफ्रीका में थे तब उन्हें बड़े-बड़े नेताओं ने इसकी शुभकामनाएं दी थी। 
बेंगलुरु जाएंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी पहले दिल्ली जाने वाले थे लेकिन अब दिल्ली ना जाकर सबसे पहले बेंगलुरु जाएंगे जहां वह इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई भी देंगे। चंद्रयान-3 किसी सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है यह नए भारत की सुबह है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे जाकर साकार किया भारत अब चांद पर है। बता दे की अंतरिक्ष यान को 14 जुलाई के दिन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से लांच किया गया था जिसके पूरे 40 दिन बाद इसमें अपने सफ़र को पूरा किया और चांद की सतह पर लैंड किया।
चांद की पहली तस्वीर
बता दे कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने गुरुवार 24 अगस्त के दिन चंद्रयान-3 के कमरे में कैद हुई लैंडिंग के समय की एक वीडियो जारी की है साथ इसरो ने सोशल मीडिया ट्वीट किया की लेंडर लैंडर इमेजेस कमरे में टॉक डाउन से ठीक पहले चंद्रमा की तस्वीर खींची थी वही चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने मिशन ऑपरेशन कंपलेक्स स्ट्रेट को मैसेज भेजा है चंद्रमा पर चंद्रयान-3 का चलना शुरू हो गया है इसरो ने पहले बताया था कि इस मिशन की सारी गतिविधियां तय किए गए समय पर ही हो रही थी सभी प्रणालियों सामान्य थी।

Desk Team