मणिपुर हिंसे को लेकर सीएम बीरेन सिंह ने कांग्रेस पर दिया बड़ा बयान, कहा आज जो हो रहा उसकी ज़िम्मेदार है ये पार्टी

Summary :

मणिपुर हिंसा को लेकर 3 महीने से ज्यादा हो चुके हैं यह हिंसा अभी तक जारी है जिसको लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह पर लगातार विपक्षी दल आरोप लगा रही थी, साथ ही उनके इस्तीफे की मांग भी कर रही थी। हाल ही में मुख्यमंत्री बिरेन सिंह का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

मणिपुर हिंसा को लेकर 3 महीने से ज्यादा हो चुके हैं यह हिंसा अभी तक जारी है जिसको लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह पर लगातार विपक्षी दल आरोप लगा रही थी, साथ ही उनके इस्तीफे की मांग भी कर रही थी। हाल ही में मुख्यमंत्री बिरेन सिंह का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। बिरेन सिंह ने कहा की 24 अगस्त को मणिपुर में राज्य बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के द्वारा दिखाए गए मार्गदर्शन के कारण ही राज्य में शांति कायम हो पा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने  तो मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने कहा है कि हम हर समय उनकी सलाह लेते हैं । संसद में पीएम मोदी और अमित शाह के बयान सुनने के बाद ही मणिपुर में शांति कायम हुई है।  उन्होंने आगे कहा कि विस्थापित लोगों के पुनर्वास और निपटान के लिए एक नियमित काम है,  वहीं उन्होंने बताया कि वो यहां पर गृहमंत्री की सलाह लेने के लिए आए हैं। वहीं मणिपुर में हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि अगर वह लद्दाख में है तो उन्हें लद्दाख के बारे में ही बोलना चाहिए। लद्दाख में होते हुए राहुल गांधी ने मणिपुर के बारे में क्या सोचा? 
अमित शाह से हुई मुख्यमंत्री की मुलाकात
एन बिरेन सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज मणिपुर में जो हो रहा है वह सब कांग्रेस ने बनाया है । इंसानों की जिंदगियों पर राजनीतिक नहीं खेलने चाहिए। वहीं गुरुवार के दिन मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की साथ ही उन्होंने राज्य की वर्तमान स्थिति के बारे में भी उन्हें बताया। वहीं उन्होंने शाह को मणिपुर के हालातो के बारे में भी जानकारी दी बता दे कि इस मुलाकात के दौरान मणिपुर की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की गई। वहीं इस मुलाकात में मणिपुर के कुछ मंत्री भी मौजूद थे ।सबसे पहले एन बिरेन सिंह ने कहा की हम यहां पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सलाह लेने आए हैं। वहीं बुधवार के दिन मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने कहा था कि राज्य में धीरे-धीरे स्थिति में बदलाव आ रहा है इस हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बता दे कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से यह मुलाकात 29 अगस्त को होने वाले मणिपुर विधानसभा के एक दिवसीय सत्र से पहले हुई है जिसमें राजनीतिक हालातों  के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों पर भी बातचीत की गई।

Desk Team