देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने अन्न योजना(Garib Kalyan Anna Yojana) को दोबार तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दिया जिससे की गरीब जनता को अगामी त्यौहारों में परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसलिए मोदी ने बुधवार को स्पष्ट किया कि गरीब कल्याण योजना से देश की करोडो़ं जनता को लाभ मिला और इस पहल का जनता ने खूब अच्छी तरीकें से स्वागत भी किया हैं।
भारत का बुनियादी ढांचा भविष्योन्मुखी होना चाहिए- मोदी

मिली जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने नयी दिल्ली, अहमदाबाद और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-मुंबई रेल स्टेशनों के पुनर्विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का बुनियादी ढांचा भविष्योन्मुखी होना चाहिए और यह कदम सरकार के इस दृष्टिकोण को दर्शाता है। वहीं, मोदी(Narendra Modi) ने कहा, ‘‘इन स्टेशनों का आधुनिकीकरण होगा और इससे जीवन की सुगमता को बल मिलेगा।’’हालांकि, इससे पहले, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गरीबों को मुफ्त अनाज(Garib Kalyan Anna Yojana) देने की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना(Garib Kalyan Anna Yojana) की अवधि तीन माह यानी दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दी। इस पर 44,700 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
80 करोड़ लोगों को दिया जाता मुफ्त अनाज- मोदी
मोदी के द्वारा शुरू कि गई गरीब कल्याण योजना(Garib Kalyan Anna Yojana) से भारत के 80 करोड़ गरीबों को पांच किलो गेहूं और चावल हर महीने दिया जाता है। यह योजना शुक्रवार 30 सितंबर को समाप्त हो रही थी। इसे तीन महीने यानी अक्टूबर से दिसंबर, 2022 तक के लिये बढ़ाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



