आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चंद्रयान मिशन की सफलता को लेकर देशवासियों को बधाई दी और इसके साथ ही मिशन में महिला वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना की। आपको बता दें पीएम ने कहा, मन की बात के अगस्त के इस एपिसोड में आपका स्वागत है। मुझे याद नहीं कि ऐसा कभी हुआ हो कि सावन के महीने में दो-दो बार मन की बात कार्यक्रम हुआ हो। लेकिन इस बार ऐसा हो रहा है। चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे तीन दिन का समय हो रहा है। यह सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा की जाए कम है। आसमान में घने बादल को चीरकर, रोशना का संकल्प ले, अभी तो सूरज उगा है। दृढ़ निश्चय को साथ ले, घोर अंधेरे को मिटाने अभी तो सूरज उगा है।
एक पक्ष ऐसा भी रहा जिसकी विशेष तौर पर चर्चा करना चाहता हूं-पीएम
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा- चंद्रयान उस भारत का प्रतीक बन गया है जो कि हर हाल में जीतना चाहता है और जीतना जानता है। इस मिशन का एक पक्ष ऐसा भी रहा जिसकी विशेष तौर पर चर्चा करना चाहता हूं। इस बार मैंने लालकिले से कहा कि हमें राष्ट्रीय चरित्र को सशक्त करना है। जहां महिला शक्ति का सामर्थ्य जुड़ जाता है वहां असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। इस पूरे मिशन में अनेक महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर जुड़ी रहीं।पीएम मोदी ने कहा, आज हमारी इतनी ऊंची उड़ान इसलिए है क्योंकि हमारे प्रयास बड़े हैं।इस मिशन में दुनिया के कई देशों का सहयोग मिला। मेरे परिवारजनों सितंबर का महीना भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा है।
मन की बात में हम अकसर युवा पीढ़ी के सामर्थ्य की चर्चा करते-पीएम
साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा मन की बात में हम अकसर युवा पीढ़ी के सामर्थ्य की चर्चा करते हैं। खेलकूद के क्षेत्र में युवा नाम रोशन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम हुए थे। इसबार भारत की अबतक की सबसे अच्छी पर्फॉर्मेंस रही है। हमारे खिलाड़ियों ने 26 मेडल जीते जिनमें से 11 स्वर्ण पदक थे। 1959 के बाद से जितने बी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम हुए हैं उनके सारे मेडल जोड़ दें तो 18 ही संख्या होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कई खिलाड़ियों से बात भी की। उन्होंने कई खिलाड़ियों का नाम भी बताया।


Download Android App
Download iOS App



