PM मोदी को आम आदमी के मन के विश्वास का सेतू बनना चाहिए: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

Summary :

आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनावों की आहट के बीच रविवार को यहां भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई।

आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनावों की आहट के बीच रविवार को यहां भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई।पीएम पीएम ने कहा कि पार्टी को सामान्य आदमी के विश्वास का सेतु बनना चाहिए। उन्होंने जनता की सेवा को सबसे बड़ी पूजा बताया। विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा किसी परिवार पर केंद्रित पार्टी नहीं है। सेवा, संकल्प व समर्पण इसके मूल्य हैं। 
बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि  पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन संबोधन में प्रधानमंत्री ने आने वाले समय में भाजपा की कार्यनीति को बनाने के लिए एक बड़ा मंत्र सभी कार्यकर्ताओं को दिया। पीएम ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को सामान्य आदमी के मन के विश्वास का सेतु बनना चाहिए। हम मेहनत व जनता की सेवा से आगे बढ़े हैं। भाजपा आज इस स्थिति में इसलिए पहुंची है, क्योंकि वह हमेशा आम आदमी से जुड़ी रही है। 
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दूसरे सत्र में गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों के द्वारा आने वाले समय में भाजपा चुनाव के संबंध में पूरा विषय रखा गया। पीएम ने इस पर संतोष जताया। ‘कमल पुष्प’ नाम से नमो एप पर पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का विवरण दिया जाएगा।  पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास व अपनत्व को लेकर चलना होगा। कोरोना काल का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि 19 माह में पार्टी ने महामारी के दौर में बेहतरीन सेवा कार्य किया। कार्यकर्ताओं ने सेवा की नई संस्कृति पैदा की है। 
बैठक में चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों ने दिया प्रेजेंटेशन
प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि बीजेपी ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण है कि पार्टी प्रारंभिक काल से लेकर अभी तक सामान्य व्यक्ति से हमेशा जुड़ी रहती है। वहीं बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश होने के बाद स्टेट रिपोर्टिंग में बीजेपी के आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों ने चुनावी तैयारियों पर प्रेजेंटेशन दिया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी, बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंदीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे।

Desk Team