पीएम मोदी ने समाज के सभी वर्गो को सशक्त बनाने के लिए कई कड़े फैसले लिए: नकवी

Summary :

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार ने बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लिए हैं।

केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अपने बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते है। नकवी कई बार केंद्र सरकार के पक्ष को बेहद ही मजबूती के साथ जनता के समक्ष रखते है, ऐसे में एक बार फिर नकवी ने ऐसा ही किया है। नकवी ने शुक्रवार को कहा कि समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार ने बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लिए हैं।
नकवी ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के कार्यभार सम्भालने के मौके पर कहा कि इकबाल सिंह के सामाजिक साहित्यिक और राजनीतिक अनुभवों से आयोग को फायदा पहुँचेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने के लिए उनकी सरकार ने बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लिए, जिसका असर अब दिखाई देने लगा है।
उन्होंने कहा कि 1984 के सिख दंगा पीड़तिं को वर्षों से न्याय नहीं मिल रहा था, लेकिन उनकी सरकार ने एसआईटी का गठन किया उसके बाद गुनहगारों को सजा मिलना भी शुरू हो गया। मोदी सरकार ने सिख दंगा पीड़ितों को पाँच-पाँच लाख राशि देकर राहत पहुँचाने का काम किया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा के लिए एक बड़ फैसला किया जो आगामी नवम्बर या दिसम्बर में शुरू होगा। इसके तहत प्रमुख पटना साहिब, दमदमा साहिब समेत विभिन्न गुरुद्वारों की यात्रा कराई जाएगी। मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम करती है। समाज का हर व्यक्ति सुरक्षित रहे और विकास में बराबर का भागीदार बने यही सरकार का लक्ष्य है। गौरतलब है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी लालपुरा कई किताबों के लेखक भी हैं।

Desk Team