प्रधानमंत्री मोदी गुजरात को देंगे बड़ी सौगात, इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Summary :

आज पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से गुजरात के वलसाड जिले के धर्मपुर गांव स्थित ‘श्रीमद राजचंद्र मिशन’ की 300 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन वलसाड जिले के धर्मपुर गांव स्थित श्रीमद राजचंद्र आश्रम में किया जाएगा।

आज पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से गुजरात के वलसाड जिले के धर्मपुर गांव स्थित ‘श्रीमद राजचंद्र मिशन’ की 300 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन वलसाड जिले के धर्मपुर गांव स्थित श्रीमद राजचंद्र आश्रम में किया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 
वही, पीएम मोदी वीडियो लिंक के जरिए धर्मपुर में श्रीमद राजचंद्र अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। अस्पताल का निर्माण 200 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह अत्याधुनिक चिकित्सा बुनियादी ढांचे के साथ 250 बिस्तरों वाला ‘मल्टीस्पेशलिटी’ अस्पताल है, जो विशेष रूप से दक्षिणी गुजरात क्षेत्र के लोगों को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री इसके बाद श्रीमद राजचंद्र पशु चिकित्सालय की आधारशिला रखेंगे। इस 150 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
आदिवासी महिलाओं को मिलेगा रोजगार 
 इस अस्पताल में शीर्ष श्रेणी की सुविधाएं एवं पशु चिकित्सकों और सहायक कर्मचारियों का एक समर्पित दल मौजूद होगा। अस्पताल पशुओं की देखभाल और रखरखाव के लिए पारंपरिक चिकित्सा के साथ-साथ समग्र चिकित्सा देखभाल प्रदान करेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री ‘श्रीमद राजचंद्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वीमेन’ की आधारशिला भी रखेंगे।
हालाँकि, इसका निर्माण 40 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा और इसमें मनोरंजन के लिए सुविधाएं, आत्म-विकास सत्रों के लिए कक्षाएं, विश्राम क्षेत्र आदि की व्यवस्था होगी। यह 700 से अधिक आदिवासी महिलाओं को रोजगार देगा और बाद में हजारों अन्य लोगों को भी आजीविका प्रदान करेगा।

Desk Team