वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों को ढाई हजार करोड़ रुपए का तोहफा देंगे। मोदी हर हुआ के वाजिदपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 10 योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही सात नई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि मोदी दो बजे हेलीकॉप्टर से रामनगर के मल्टी माडल टर्मिनल पर उतरेंगे। यहाँ मल्टी माडल टर्मिनल के लोकार्पण के बाद वह बाबतपुर एयरपोर्ट जाएँगे।
यहाँ से वह हरहुआ के वाजिदपुर गांव पहुँच कर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मोदी यहाँ पर कचहरी बाबतपुर फोर लेन, हरहुआ से गोइठहां तक रिंग रोड, 3 सीवेज पंपिंग स्टेशन, एमएलडी चौकाघाट, दिनापुर एसटीपी सहित कुल 10 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही रामनगर में ड्रेन और ट्रीटमेंट वर्क, लहरतारा बीएचयू फुटपाथ मार्ग, रामनगर के डोमरी में हैलीपैड निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे ।


Download Android App
Download iOS App



