I2U2 Summit : पहले शिखर सम्मलेन में हिस्सा लेंगे PM मोदी, US और UAE के राष्ट्रपति भी होंगे शामिल

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चार देशों के समूह ‘आई2यू2’ समूह की डिजिटल माध्यम से आयोजित होने वाली पहली बैठक में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चार देशों के समूह ‘आई2यू2’ समूह की डिजिटल माध्यम से आयोजित होने वाली पहली बैठक में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, इजराइल के प्रधानमंत्री यायर लापिड, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान भी हिस्सा लेंगे।इस शिखर सम्मेलन की शुरुआत शाम करीब चार बजे होने की संभावना है।
 संयुक्त परियोजनाओं तथा अपने क्षेत्र एवं उससे आगे कारोबार 
विदेश मंत्रालय के मंगलवार को बताया था कि इस बैठक में समूह के नेता ‘आई2यू2’ ढांचे के तहत संभावित संयुक्त परियोजनाओं तथा अपने क्षेत्र एवं उससे आगे कारोबार एवं निवेश में आर्थिक गठजोड़ को मजबूत बनाने सहित आपसी हितों से जुड़े अन्य क्षेत्रों में सहयोग को लेकर चर्चा करेंगे ।
कारोबारियों एवं कामगारों के लिये अवसर पेश 
मंत्रालय के अनुसार, ये परियोजनाएं आर्थिक सहयोग के लिये ‘मॉडल’ के रूप में काम कर सकती हैं तथा हमारे कारोबारियों एवं कामगारों के लिये अवसर पेश करेंगी।बयान के अनुसार, आई2यू2 समूह की संकल्पना 18 अक्तूबर 2021 को चार देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में पेश की गई थी। इसमें से प्रत्येक देश सहयोग के संभावित क्षेत्रों को लेकर नियमित रूप से शेरपा-स्तरीय चर्चा करते रहे हैं।आई2यू2’ से तात्पर्य ‘इंडिया, इज़राइल, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और यूएई’ है।

Desk Team