गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य में मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को सावंत ने यह भी कहा कि उत्तरी गोवा जिले के मोपा में हवाईअड्डा ‘‘इस साल 15 अगस्त और एक सितंबर के बीच’’ शुरू किया गया।
उन्होंने आगे और विस्तृत जानकारी दिए बगैर कहा, ‘‘इस परियोजना पर करीब 90 फीसदी काम पूरा हो गया है और हवाईअड्डे का परीक्षण चल रहा है।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाईअड्डे पर एक कौशल विकास केंद्र पहले ही चल रहा है, जहां छात्रों को परियोजना में रोजगार के उद्देश्य से प्रशिक्षित किया जा रहा है।
सांवत ने कहा कि मोपा हवाईअड्डे का संचालन शुरू होने के बाद तटीय राज्य में दाबोलिम हवाईड्डा बंद नहीं किया जाएगा और वहां उड़ानों का संचालन चलता रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



