देश के कुछ राज्य में लगातार बारिश हो रही हैं, जिस वजह से वहां की नदियां उफान पर हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की वजह से जलजमाव की समस्या बढ़ती जा रही हैं। साथ ही वहां की नदियां उफान पर बह रही हैं, जिसकी वजह से एक कंपनी के तकरीबन 10 कर्मी नदी में फंस गए थे, जिन्हे NDRF की टीम द्वारा बचाया गया हैं।
दरअसल, महाराष्ट्र के वैतरणा नदी में फंसे एक निर्माण कंपनी के 10 कर्मियों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बृहस्पतिवार को बचाया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के काम में लगे ‘जीएम इंफ्रास्ट्रक्चर’ के कर्मी अपने काम के सिलसिले में एक नौका से नदी में गए थे,लेकिन पालघर जिले में भारी बारिश के बाद बुधवार को जल स्तर बढ़ने के कारण वे बहाडोली में फंस गए।
कर्मियों को बचाने के लिए बुलाया गया हेलीकॉप्टर
वही, फिर एनडीआरएफ के एक दल को बुलाया गया और उन्हें बचाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी की गई. पालघर के जिलाधिकारी डॉ. माणिक गुरसाल ने कहा कि जल स्तर कम होने पर एनडीआरएफ दल ने एक नौका का इस्तेमाल कर सभी 10 कर्मियों को बचा लिया। बचाव अभियान बृहस्पतिवार तड़के तक चलता रहा। बचाव अभियान की निगरानी कर रहे जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘सभी कर्मी सुरक्षित हैं।’’ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पालघर जिले में शुक्रवार तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।


Download Android App
Download iOS App



