इजराइल स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने इजराइल के लोगों को दी शुभकामनाएं

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को इजराइल के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां के नागिरकों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को इजराइल के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां के नागिरकों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
दोनों देशों के बीच संबंधो  का पुराना इतिहास – पीएम मोदी 
एक वीडियो संदेश में मोदी ने कहा, ‘‘इजराइल के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार और सभी भारतवासियों की तरफ से मैं हमारे सभी इजरायली मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’’ उन्होंने भारत-इजराइल के बीच राजनयिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए कहा कि भले ही यह अध्याय नया है लेकिन दोनों देशों के संबंधों का इतिहास बहुत पुराना है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने भी इजरायल को स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई 
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आशा है कि आने वाले वर्षों में हम अपने संबंधों को और अधिक गहरा करेंगे।’’ इससे पहले दिन में, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने इजराइली समकक्ष यायर लैपिड के लिए एक संदेश ट्वीट किया, ‘‘मेरे मित्र एपीएम एवं विदेश मंत्री यायर लैपिड तथा इजराइल सरकार एवं देश के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्षगांठ पर बधाई।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के संयुक्त दृष्टिकोण को साकार करने के लिए मिलकर काम करेंगे।’’
 

Desk Team