प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ‘श्रम मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन’ को वचुअल तौर पर संबोधित करेंगे।दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा तिरुपति, आंध्र प्रदेश में किया जा रहा है।
संघवाद भावना से सम्मेलन का आयोजन
श्रम संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सहकारी संघवाद की भावना से सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह बेहतर नीतियां बनाने और श्रमिकों के कल्याण के लिए योजनाओं को सुनिश्चित करने में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच और तालमेल बनाने में मदद करेगा।

चार श्रम संहिताओं के तहत नियम बनाना
सम्मेलन में सामाजिक सुरक्षा को सार्वभौमिक बनाने के लिए ऑन-बोर्डिग सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए ई-श्रम पोर्टल को एकीकृत करने पर चार विषयगत सत्र होंगे, राज्य सरकारों द्वारा संचालित ईएसआई अस्पतालों के माध्यम से चिकित्सा देखभाल में सुधार और पीएमजेएवाई के साथ एकीकरण के लिए स्वास्थ्य से समृद्धि, चार श्रम संहिताओं के तहत नियम बनाना और उनके कार्यान्वयन के तौर-तरीके, विजन श्रमेव जयते 2047 काम की न्यायसंगत और समान परिस्थितियों पर चर्चा होगी।


Download Android App
Download iOS App



