राजू श्रीवास्तव 42 दिन तक मौत से लड़ने के बाद आप और हम को छोड़कर चले गए हैं। उनके जाने के बाद परिवार के साथ उनके फैन्स ही नहीं, बल्कि पूरा देश गहरे शोक में है। लेकिन इस बीच उनके पोस्टमार्टम को लेकर एक बड़ी जानकारी हाथ लगी है।
नई तकनीक से हुआ राजू का पोस्टमार्टम
दरअसल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने बुधवार को कहा कि जानेमाने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम एक नयी तकनीक ‘वर्चुअल ऑटोप्सी’ का उपयोग करके किया गया।
58 वर्षीय श्रीवास्तव का 40-42 दिनों से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बुधवार को निधन हो गया।
क्यों करना पड़ा पोस्टमार्टम?
गुप्ता ने कहा कि ‘वर्चुअल ऑटोप्सी’ हाई-टेक डिजिटल एक्स-रे और सीटी स्कैन की मदद से की जाती है तथा इसमें पारंपरिक पोस्टमार्टम की तुलना में कम समय लगता है। यह पूछे जाने पर कि इस मामले में पोस्टमार्टम क्यों करना पड़ा, उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में जब उन्हें एम्स लाया गया था, तो वह अपने होश में नहीं थे और ‘ट्रेडमिल’ पर दौड़ने के दौरान गिरने की बात स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। यही कारण है कि पोस्टमार्टम करना पड़ा।’’


Download Android App
Download iOS App



