देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (Congress) में अध्यक्ष पद के चुनाव लंबे समय के बाद होने जा रहे है। इस चुनाव में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की उम्मीद थी। हालांकि अभी तक बस दो उम्मीदवारों ने ही नामांकन भरा है। जिनमें केरल से पार्टी के लोकसभा सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) और कर्नाटक से राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) शामिल है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने इसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपनी आंख खोलो और देखो की कांग्रेस में चुनाव होता है, आपके यहां नहीं होता। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और उन्होंने निर्णय लिया है कि वे खड़गे जी के प्रस्तावक बनेंगे। तिवारी ने यह भी कहा कि इस चुनाव में गांधी परिवार ने कुछ दखल नहीं दिया।
दिग्विजय-गहलोत रेस से बाहर
इस चुनाव में राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी लड़ने की तैयारी थी। गहलोत ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही थी कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। उनके चुनाव लड़ने की संभावना राजस्थान में घटे सियासी संकट के बाद पूरी तरह से खत्म हो गयी। माना जा रहा था कि पार्टी आलाकमान गहलोत को अध्यक्ष बनाकर सचिन पायलट को राजस्थान की कमान सोपेंगी। जिसका गहलोत गुट के विधायकों ने विरोध किया।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी चुनाव लड़ने की लगभग तैयारी कर ली थी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “जब उन्हें पता चला कि खड़गे नामांकन भरने जा रहे है तो मैंने तय किया है कि मैं उनका समर्थन करुंगा”। बता दे कि मल्लिकार्जुन खड़गे की चुनाव जीतने की संभावना है। उन्हें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन प्राप्त है जिनमें दिग्विजय सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रमोद तिवारी, अशोक गहलोत समेत कई अन्य शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



