ऑस्ट्रेलिया ने भारत (IND vs AUS) के खिलाफ तीसरे T20I में बेहद रोमांचक जीत दर्ज की. गुवाहाटी में 28 नवंबर को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की. ऑस्ट्रेलिया की इस शानदार जीत के पीछे की सबसे बड़ी वजह रही ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की तूफानी शतकीय पारी. जिन्होंने आखिरी ओवर में 23 रन कूट ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य तक पहुंचा दिया. और वो ओवर डाला गया था इंडियन पेसर प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh krishna) की तरफ से. जिनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसे वो जल्द भूलना चाहेंगे.
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 222 रन बनाए. गायकवाड़ ने 57 गेंदों में 123 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने कुल 7 छक्के लगाए और 13 चौके मारे. भारत को 14 के स्कोर पर भारत को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा जो सिर्फ 6 रन बना पाए. इसके बाद 24 के स्कोर पर ईशान किशन आउट हो गए. वो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली. जिसके बाद गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने भारत को 222 रन तक पहुंचाया. तिलक ने 24 गेंदों पर 31 रन बनाए. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 141 रनों की पार्टनरशिप हुई. ऑस्ट्रेलिया के लिए केन रिचर्डसन, बेहरेनडॉर्फ और हार्डी ने एक-एक विकेट लिया.
मैथ्यू वेड और मैक्सवेल ने आखिरी ओवर तक मैच का रोमांच बनाए रखा. ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 21 रन बनाने थे. मैथ्यू वेड और मैक्सवेल ने बड़ी आसानी से 21 रन बना डाले. वेड ने 16 गेंदों में 28 रन की पारी खेली. भारत के लिए रवि बिश्नोई ने दो विकेट लिए. वहीं अर्शदीप सिंह, आवेश खान और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया.


Download Android App
Download iOS App





