राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या का इस्तीफा गुरुवार को स्वीकार कर लिया और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह को राज्य के राज्यपाल की कमान सौंपी है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से देर रात जारी विज्ञप्ति श्री कोविंद ने सुश्री मौर्या का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनकी जगह ले। जनरल गुरमीत सिंह को यह जिम्मा सौंपा है।
राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का नियमित राज्यपाल नियुक्त किया है। अभी तक श्री पुरोहित पंजाब के राज्यपाल का प्रभार संभाल रहे थे। नागालैंड के राज्यपाल आर एन रवि का तबादला तमिलनाडु किया गया है, जो श्री पुरोहित का स्थान लेंगे।
असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वह अगली व्यवस्था तक यह जिम्मा संभालेंगे।
इन सभी की नियुक्तियां कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होंगी।


Download Android App
Download iOS App



