नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने ट्वीट कर दी श्रंद्धाजलि

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि हर भारतीय को देश के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि हर भारतीय को देश के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है। 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि  

मोदी ने लोगों को ‘पराक्रम दिवस’ की भी शुभकामनाएं दीं। सरकार ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। 
राष्ट्रपति ने बोस को दी श्रद्धांजलि अर्पित की 
वहीं देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर देश उन्हें कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि देता है। स्वतंत्र भारत के विचार के प्रति अपनी असाधारण प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज के माध्यम से जो साहसिक कदम उठाए। राष्ट्र के प्रति उनका यही आदर्श और बलिदान सभी भारतीयों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। 
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार से अपील की है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए ताकि पूरे देश अपने नेता को श्रद्धांजलि दे सके और उनके जन्मदिवस को और उपयुक्त तरीके से मनाया जा सके। 
पीएम मोदी होलोग्राम प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी व्यक्तियों और संस्थानों को आपदा प्रबंधन में योगदान के सम्मान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी कि देश के महान सपूत सुभाषचंद्र बोस के प्रति आभार के रूप में इंडिया गेट पर उनकी ग्रेनाइट की एक प्रतिमा लगाई जाएगी।

Desk Team