राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोगों को राष्ट्र निर्माण में हिस्सेदारी बढ़ाते हुए महिला सुरक्षा की दिशा में अपने आप को समर्पित करना चाहिए ।
राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहन के बीच प्रेम, समर्पण एवं विश्वास का प्रतीक है।
कोविंद ने कहा, ‘‘ यह त्योहार हमारे समाज में सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है। इस विशेष अवसर पर हमें अपने आप को राष्ट्र निर्माण के कार्य में हिस्सेदारी बढ़ाकर महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना चाहिए ।’’
राष्ट्रपति भवन ने कोविंद के हवाले से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘इस अवसर पर हमें ऐसे सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान करने का संकल्प लेना चाहिए जहां महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च महत्व दिया जाता हो और उनकी आकांक्षाओं को निर्बाध रूप से पूरा किया जाता हो ।’’
कोविंद ने भारत और देश से बाहर रहने वाले नागरिकों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं।


Download Android App
Download iOS App



