तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने कहा कि राज्य के पांच दिन के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति रामप्पा और भद्रचलम मंदिरों का दौरा करेंगी और साथ ही शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

जानकारी के मुताबिक वह कान्हा शांति वनम में श्री रामचंद्र मिशन द्वारा फतेहपुर के श्री रामचंद्रजी महाराज के 100 वर्ष के जश्न समारोह में ‘हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान’ अभियान की पट्टिका के अनावरण कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। सोमेश कुमार ने अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे के लिए व्यापक इंतजाम करने और मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के बहु-स्तरीय इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने 26 से लेकर 30 दिसंबर तक कुछ मार्गों पर पाबंदियों और मार्ग परिवर्तन की भी घोषणा की है।


Download Android App
Download iOS App



