कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के सभी राज्यपालों और उप-राज्यपालों को संबोधित करेंगे। इस दौरान उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के भी अपने आवास से इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सहित शीर्ष स्वैच्छिक संगठनों भी इसमें भाग लेंगे।
रेड क्रॉस पूरे भारत में अपने सामाजिक आपातकाल और मानवीय कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सात से आठ राज्य ऐसे हैं, जहां कोविड-19 के चलते संकट गंभीर है, ऐसे में राष्ट्रपति इस बारे में विस्तृत बातचीत कर सकते हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शामिल सभी लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही राज्यपालों और उपराज्यपालों को संबोधित कर सकते है।
जी20 के नेताओं से बोले PM नरेंद्र मोदी- आर्थिक हित नहीं, इंसानियत पर करें फोकस
संवैधानिक प्रमुखों की भागीदारी को दुनियाभर में उभर रहे चिकित्सा संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ कई बैठकें की थी और उनसे 21 दिनों के लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा था। साथ ही मुख्य सचिवों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाये रखने के भी निर्देश दिये गये थे।
बता दें भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के 694 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें 647 भारतीय जबकि 47 विदेशी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



