पीएम केयर्स फंड : राष्ट्रपति कोविंद देंगे एक महीने की सैलेरी वहीं 151 करोड़ रुपये का दान देगा रेलवे

Summary :

राष्ट्रपति कोविंद ने कोरोना संकट से उबरने के राष्ट्रीय प्रयासों में सहायता प्रदान करने के लिए रविवार को कोष में अपना एक माह का वेतन दान करने का संकल्प लिया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के खतरे से निपटने में मदद के लिए रेल मंत्रालय ‘‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’’ (पीएम केयर्स फंड) को 151 करोड़ रुपये दान करेगा। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय प्रयासों में सहायता प्रदान करने के लिए अपना एक माह का वेतन दान करने का संकल्प लिया।

रेलमंत्री गोयल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद मैं, सुरेश अंगदी एक महीने का वेतन दान करेंगे, 13 लाख रेलवे, पीएसयू कर्मचारी एक दिन का वेतन दान करेंगे, जो पीएम-केयर्स फंड में 151 करोड़ रुपये के बराबर होगा।”

राष्ट्रपति ने देशवासियों से कोरोना वायरस (कोविड-19) से निपटने के लिए योगदान देने की अपील की है। कोविंद ने कोरोना संकट से उबरने के राष्ट्रीय प्रयासों में सहायता प्रदान करने के लिए रविवार को कोष में अपना एक माह का वेतन दान करने का संकल्प लिया।

उन्होंने सभी देशवासियों से भी अपील की है कि कोष में उदारता से योगदान के लिए आगे आएं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “उनका अनुसरण करते हुए राष्ट्रपति भवन के अधिकारी और कर्मचारी भी कोष में स्वैच्छिक योगदान के लिए आगे आए हैं।”

UP में प्रवेश करने वालों का 14 दिनों तक क्वारांटाइन अनिवार्य : CM योगी

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (पीएम केयर्स फंड) के नाम से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट की स्थापना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और इसके सदस्यों में रक्षामंत्री, गृहमंत्री और वित्तमंत्री शामिल हैं। इस फंड में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट ने शनिवार को संयुक्त रूप से 1,500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
बता दें कि शनिवार को पीएम मोदी ने सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष के गठन की घोषणा की जहां लोग कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार की लड़ाई में मदद एवं योगदान दे सकते हैं। जिसमें उन्होंने देशवासियों से इसमें दान करने की अपील की है। वहीं कोरोना वायरस से देश में अबतक कुल 1005 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 26 लोग की जान जा चुकी है।

Desk Team