राष्ट्रपति मुर्मू ने ब्रॉडबैंड उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर कहा, देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व

Summary :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को ब्रॉडबैंड उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी और कहा कि देश को उन पर गर्व है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को ब्रॉडबैंड उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी और कहा कि देश को उन पर गर्व है।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सबसे भारी रॉकेट एलवीएम3-एम2 ने रविवार को अपने पहले मिशन के तहत एक ब्रिटिश कंपनी के 36 ब्रॉडबैंड उपग्रहों को अंतरिक्ष की निर्धारित कक्षाओं में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
मुर्मू ने ट्वीट किया, “इसरो, एनएसआईएल और इनस्पेस की टीम ने वैश्विक संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से एलवीएम3 के जरिये 36 उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करने की एक प्रभावशाली उपलब्धि हासिल की। ​​देश को हमारे वैज्ञानिकों और उनके द्वारा राष्ट्र की स्वदेशी क्षमताओं के प्रदर्शन पर गर्व है। बधाई!”

Desk Team