आगरा : ताज के दीदार के लिए परिवार सहित आगरा आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यहां आने पर महापौर परंपरा के अनुरूप उन्हें चांदी की चाबी भेंट करेंगे । सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी के लिए भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया है और इसी दौरान परंपरा के अनुरूप आगरा के महापौर नवीन जैन ट्रम्प को एक चांदी की चाबी भेंट करेंगे।
रविवार को पत्रकारों से वार्ता बातचीत करते हुए जैन ने बताया, ‘‘यहां की परम्परा रही है कि जब भी कोई अतिविशिष्ट व्यक्ति शहर में आता है तो उसे प्रतीक स्वरूप शहर की चाबी भेंट की जाती है जिसका उद्देश्य यह होता है कि आप शहर का ताला खोलकर प्रवेश कीजिये।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ट्रंप को दी जाने वाली चाबी एक फुट लंबी है और इसके निर्माण में 600 ग्राम चांदी का इस्तेमाल हुआ है, जिस पर ताजमहल की आकृति बनी हुई है।’’


Download Android App
Download iOS App



