राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे भारत को महात्मा गांधी के सपनों का देश बनाने का संकल्प लेने को कहा ।
गांधी जयंती सभी भारतीयों के लिये विशेष दिन
महात्मा गांधी की 152वीं जयंती की पूर्वसंध्या पर अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि गांधी जयंती सभी भारतीयों के लिये विशेष दिन है।
कोविंद ने कहा, ‘‘ यह अवसर पर हम सभी के लिये गांधीजी के संघर्ष और बलिदान को याद करने का मौका है। यह अवसर हमें हमारे देश एवं नागरिकों की समृद्धि एवं विकास के लिये काम करने की प्रेरणा देता है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘ इस अवसर पर हमें भारत को महात्मा गांधी के सपनों का देश बनाने का संकल्प लेना चाहिए और उनकी शिक्षा, आदर्शो एवं मूल्यों का पालन करें । ’’
गांधीजी दुनिया में अहिंसा के आंदोलन के लिये जाने जाते थे -राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने कहा कि गांधीजी दुनिया में अहिंसा के आंदोलन के लिये जाने जाते थे और उनकी जयंती को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि गांधीजी अहिंसा के दर्शन एवं सिद्धांत में विश्वास करते थे और यह एक ऐसा प्रयोग है जो समाज को बेहतर बनाने का आधार हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



