यूपी सरकार ने गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से मृत कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता के मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है।

जब तक सीबीआई मामले को अपने हाथ में नहीं लेती एसआईटी द्वारा करायी जायेगी जांच
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर निवासी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में सीबीआई से जांच कराने की संस्तुति केंद्र सरकार से की है। जब तक सीबीआई मामले को अपने हाथ में नहीं लेती है, तब तक मामले की जांच गोरखपुर से स्थानांतरित कर कानपुर में विशेष रूप से गठित एसआईटी के द्वारा करायी जायेगी।

मनीष गुप्ता की पत्नी को मिलेगी आर्थिक सहायता
उन्होने बताया कि मनीष गुप्ता की पत्नी को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर नियुक्त करने के निर्देश भी दिये गये हैं एवं परिवार को 40 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा देने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।


Download Android App
Download iOS App



