राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होली की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होली की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति कोविंद ने होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है, होली के शुभ अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
मेरी कामना है कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे – राष्ट्रपति
उन्होंने होली के पर्व को सामाजिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण बताते हुए आगे कहा, वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आने वाला रंगों का पर्व होली, हमारे जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आता है। यह पर्व सामाजिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। हर उम्र और हर वर्ग के बच्चे, युवा, पुरुष और महिलाएं पूरे उल्लास के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। मेरी कामना है कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को भी प्रबल बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 16 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।