दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने मंगलवार को कहा कि होली के दिन बस सेवा दोपहर दो बजे से शुरू होगी।
डीटीसी ने कहा कि शुक्रवार को दुल्हेंडी पर्व के मद्देनजर दोपहर दो बजे तक शहर की सभी बस सेवा निलंबित रहेगी।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “शाम को कुछ चुनिंदा बस मार्गों पर बस सेवा यातायात की जरूरत के अनुसार संचालित की जाएगी। उस दिन यातायात बहुत कम होगा इसलिए दोपहर में केवल 898 बसें ही चलाई जाएंगी।”


Download Android App
Download iOS App



