नौसेना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और PM मोदी ने दी बधाई

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना और देशवासियों को नौसेना दिवस की बधाई देते हुए देश की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में उनके योगदान की सराहना की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना और देशवासियों नौसेना दिवस की बधाई दी। रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को ट्वीट किया, “नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के नौसैनिकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी समुद्री सरहदों और व्यापारिक जलमार्गों की सुरक्षा तथा आपदाओं के समय देशवासियों की सहायता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता के लिए देश को आप पर नाज है।”

राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना और देशवासियों को नौसेना दिवस की बधाई देते हुए देश की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में उनके योगदान की सराहना की।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “भारतीय नौसेना के बहादुर जवानों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की बधाई। देश की रक्षा और आपदा प्रबंधन में नौसेना भूमिका के लिए देश नौसेना के प्रति कृतज्ञ है।”

बता दें कि नौसेना दिवस वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की जीत की याद में प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को मनाया जाता है।

Desk Team