करतारपुर कॉरिडोर को खोलना ‘गुगली’ फेंकना नहीं : इमरान खान

Summary :

कुरैशी ने कहा था कि प्रधानमंत्री खान ने ऐतिहासिक करतापुर कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में भारत सरकार की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए एक ”गुगली” फेंकी।

इस्लामाबाद : करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पैदा हुए विवाद को खत्म करने की कोशिश करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि करतारपुर कॉरिडोर को खोलना ‘गुगली’ फेंकना नहीं, बल्कि यह एक स्पष्ट फैसला था।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को कुरैशी ने कहा था कि प्रधानमंत्री खान ने ऐतिहासिक करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में भारत सरकार की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए एक ”गुगली” फेंकी। हालांकि, कुरैशी के इस बयान की भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तीखी आलोचना की थी।

imran khan

इमरान खान ने जियो न्यूज से कहा, ”करतारपुर कॉरिडोर को खोलना ‘गुगली’ फेंकना या दोहरा खेल नहीं, बल्कि यह निष्कपट व स्पष्ट निर्णय है।” खान ने कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाने के लिए बेहद गंभीर है।

करतारपुर समारोह में इमरान ने कहा – भारत-पाक मिलकर कश्मीर सहित सभी मुद्दों को कर सकते हैं हल

Desk Team