राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने रेल हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Summary :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बृहस्पतिवार को हुए रेल हादसे पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की ।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बृहस्पतिवार को हुए रेल हादसे पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की ।
दुर्घटना में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं – राष्ट्रपति

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति कोविंद के हवाले से ट्वीट में कहा,
‘‘
पश्चिम बंगाल में न्यू मैनागुड़ी के पास बीकानेर–गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बो के पटरी से उतरने की घटना परेशान करने वाली है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित यात्रियों एवं उनके परिवारों के साथ हैं । ’’

उन्होंने कहा,
‘‘
मैं इस दुर्घटना में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं । ’’
रेल हादसे में मौत की खबर से काफी दुखी – उपराष्ट्रपति

वहीं, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि वह रेल हादसे में मौत की खबर से काफी दुखी हैं।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से कहा,
‘‘
मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं । मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं ।

गौरतलब है कि जलपाईगुड़ी जिले में दोमोहोनी के निकट बीकानेर–गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12
डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए, जिसके चलते कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना अलीपुरद्वार जंक्शन से 90
किलोमीटर से अधिक की दूरी पर हुई। उनके मुताबिक दुर्घटना राहत ट्रेन और एक मेडिकल टीम घटनास्थल के लिये रवाना हो गई है।


Shera Rajput