भारत में दो और आर्द्रभूमि को ‘रामसर स्थल’ घोषित किये जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सराहना की। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में ऐसे स्थलों का सबसे बड़ा नेटवर्क देश में है और इससे जंतुओं तथा वनस्पति के संरक्षण के प्रति हमारे नागरिकों की प्रतिबद्धता का पता चलता है।
खिजडिया व बखिरा वन्यजीव अभयारण्य को मिली मान्यता
गुजरात के खिजडिया वन्यजीव अभयारण्य और उत्तर प्रदेश के बखिरा वन्यजीव अभयारण्य को ‘रामसर समझौते’ के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि के तौर पर मान्यता दी गई है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा बहुत अच्छी खबर
मोदी ने ट्वीट किया, “बहुत अच्छी खबर। दक्षिण एशिया में रामसर स्थलों का सबसे बड़ा नेटवर्क भारत में है और इससे जंतुओं तथा वनस्पति के संरक्षण के प्रति हमारे नागरिकों की प्रतिबद्धता का पता चलता है।”


Download Android App
Download iOS App



