प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सोशल मीडिया पर खुद के सम्मान में समर्थकों द्वारा चलाई जा रही एक मुहीम का खंडन करते हुए फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए। पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ लोग मुहिम चला रहे हैं कि आने वाले रविवार यानी कि 12 अप्रैल को 5 मिनट के लिए खड़ा होकर पीएम मोदी को सम्मानित किया जाए। इसको लेकर सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर मैसेज शेयर किए जा रहे हैं।
हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है। मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2020
पीएम मोदी ने इस पूरी खुराफात पर संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, मेरे ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए। पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है।
हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है। मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता। हालांकि इस पूरे मामले के सामने आने के बाद इस तरह के ट्वीट को हटा दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



