बेतिया : बाबू धाम ट्रस्ट के संस्थापक अजय प्रकाश पाठक ने कहा कि ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने रामनगर ब्लॉक में गरीबो के लिए भोजन की व्यवस्था की। लॉकडाउन के 15 वे दिन भी बाबू धाम ट्रस्ट का गरीबो की सेवा का कार्य अनवरत चलता रहा।इसी कड़ी में आज रामनगर ब्लॉक के लगभग 4000 लोगो को भोजन की व्यवस्था करवाई गयी। जिसमे स्वयं से भोजन बनाना भी शामिल है। कम्युनिटी किचन के तर्ज पर ट्रस्ट के कार्यकर्ता भोजन बना रहे हैं और लोगो को शुद्ध भोजन भी उपलब्ध करा रहे है।
भोजन बनाते समय सेनेटीजेशन का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। भोजन देने की व्यवस्था भी पूरी तरह से मानक के हिसाब से ही है। सोशल डिस्टैनसिंग को खयाल में रखते हुए भोजन की आपूर्ति की जा रही है। यूं तो कितने ही ट्रस्ट कार्यरत है चंपारण में लेकिन कागज़ों के अलावा धरातल पर कभी दिखते नही और इन सब के बीच एक ट्रस्ट ऐसा भी है जो लगातार 10 सालों से समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के कार्यकर्ता और एक प्रतिष्ठित बैंक में कार्यरत शशिभूषण मिश्र बताते हैं कि हम लोग लगातार ये कोशिश कर रहे है कि सरकार के द्वारा घोषित लॉकडान को सही तरह से लागू किया जाए और इस लॉकडॉन मे गरीबो को किसी तरह की कोई समस्या ना आए।

ट्रस्ट के कार्यकर्ता लोगो को सोशल डिस्टेनसिंग और बचाव के माध्यमो को प्रशिक्षित कर रहे है और उनके जरूरत की चीज़ें उनतक पहुंचाये जाने की व्यवस्था भी कर रहे है। बाबू धाम ट्रस्ट से अबतक लगभग 2 लाख से ज्यादा लोग लाभान्वित हो चुके है। पिछले 15 दिनों से ये पुनीत कार्य चलता रहा है। ट्रस्ट के संस्थापक अजय प्रकाश पाठक और अध्यक्षा श्रीमति मंजूबाला पाठक स्वयं ही इस कार्य की निगरानी कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



