पीएम नरेंद्र मोदी ने जब से देश की कमान संभाली है तबी से इन्होंने विकास की लहर को दुगनी स्पीड पर ला दिया है। मोदी गोवा में मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का आज करेंगे उद्घाटन और नोवीं आर्युवेद कांग्रेस के समापन सत्र को भी संबोधित भी करेंगे।
2016 में इस एयरपोर्ट की रखीं थी आधारशिला
गोवा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), गाजियाबाद में राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (एनआईयूएम)और दिल्ली में राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (एनआईएच) का उद्घाटन गोवा से करेंगे। मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट गोवा का दूसरा एयरपोर्ट होगा। 2016 में प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट की आधारशिला भी रखी थी। यह हवाईअड्डा 2,870 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जो कार्गो सेवाओं को भी पूरा करेगा।

जानकारी के मुताबिक मौजूदा डाबोलिम हवाई अड्डा 15 घरेलू और 6 अंतरराष्ट्रीय स्थानों के साथ सीधा संपर्क प्रदान करता है। मोपा हवाईअड्डे के जरिए परिचालन बढ़कर 35 घरेलू और 18 अंतरराष्ट्रीय स्थानों तक पहुंच जाएगा। जबकि डाबोलिम हवाईअड्डे पर रात्रि पाकिर्ंग की सुविधा नहीं थी, मोपा हवाईअड्डे पर इसके लिए प्रावधान है। इसके अलावा, जबकि डाबोलिम में कोई कार्गो टर्मिनल नहीं था, मोपा हवाई अड्डे पर 25,000 मीट्रिक टन कार्गो की हैंडलिंग क्षमता के साथ यह सुविधा होगी।


Download Android App
Download iOS App



