75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऐतिहासिक लाल किले पर देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा फहराया। मोदी द्वारा तिरंगा फहराने के तुरंत बाद, राष्ट्रगान बजाया गया और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने आसमान से फूल बरसाए।

इससे पहले, मोदी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। ऐतिहासिक रेड फोर्ड 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली के लाल किले परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और असंख्य राष्ट्रीय झंडों से सजाया गया है।
हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के साथ कुछ बड़ी घोषणाएं भी करते हैं।भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त, 1947 को पहली बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + nine =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।