भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ‘मुरली मनोहर जोशी’ का आज जन्मदिवस है, प्रधानमंत्री ने जोशी को 86वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है और दीर्घायु होने की कामनाएं भी की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुरली मनोहर जोशी को बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक मंत्री के साथ-साथ एक सांसद के रूप में भी अनुकरणीय योगदान दिया है।
भारतीय संस्कृति के संरक्षण का अनुकरणीय जुनून
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक अच्छे विद्वान और प्रतिष्ठित राजनेता, सेवा, शिक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के प्रति उनका जुनून अनुकरणीय है। भाजपा को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



