कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ दिखावे और चुनावों के वास्ते दलितों एवं आदिवासियों के नाम का इस्तेमाल करती है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि दलितों और आदिवासियों पर हमले की घटनाओं पर भाजपा ने चुप्पी क्यों साध रखी है?
उप्र में एक दलित युवक को दबंगों ने बम से उड़ा दिया
मप्र में एक आदिवासी महिला को दबंगों ने जिंदा जलाया
दिखावों/चुनावों के वास्ते दलितों-आदिवासियों का नाम इस्तेमाल करने वाली भाजपा ने, दलितों-आदिवासियों पर हमले की इन भयावह घटनाओं को लेकर चुप्पी क्यों साध रखी है? pic.twitter.com/EkK6lDUDxV
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 5, 2022
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘उप्र में एक दलित युवक को दबंगों ने बम से उड़ा दिया। मप्र में एक आदिवासी महिला को दबंगों ने जिंदा जलाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिखावों/चुनावों के वास्ते दलितों-आदिवासियों का नाम इस्तेमाल करने वाली भाजपा ने, दलितों-आदिवासियों पर हमले की इन भयावह घटनाओं को लेकर चुप्पी क्यों साध रखी है?’’


Download Android App
Download iOS App



