बॉलीवुड के जाने
माने प्रोडयूसर और डायरेक्टर करण जोहर ने कलर्स चैनल पर आने वाले ‘बिग बॉस ओटीटी’ के
पहले सीजन को होस्ट किया था । करण जोहर के ‘बिग बॉस ओटीटी’ में बतौर होस्ट रहते यह
सीजन काफी चर्चा में आया था । शो में करण घर के किसी भी सदस्य को खुलेतौर पर फटकार
लगा दिया करते थे । हाल ही में खबर आ रही थी कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ का दूसरा सीजन आने
वाला है , जिसे बॉलीवुड एक्टर ऱणवीर सिंह होस्ट करेंगे , लेकिन अब ऐसी खबरों पर
ब्रेक लग गया है।
ही फिल्मी गलियारों में उड़ती उड़ती खबर आ रही थी कि ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2′ इस बार करण जोहर होस्ट नहीं करेंगे। उनकी जगह यह सीजन रणवीर सिंह होस्ट करेंगे , लेकिन अब रिपोर्ट्स के अनुसार
खबर आ रही है कि रणवीर सिंह इस शो का दूसरा
सीजन होस्ट नहीं करेंगे। रणवीर के करीबी सूत्र का कहना है कि ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2′ होस्ट करने का ऑफर रणवीर को मिला है ,
इस बात में बिलकुल भी सच्चाई नहीं है । उनका कहना है कि रणवीर इन दिनों अपनी फिल्मों की कमिटमेंट्स को लेकर काफी बिजी
हैं।
‘बिग बॉस ओटीटी’ का
पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था। माना जा रहा था कि अगर शो का सीजन 2 आता है
तो उसे भी करण जोहर ही होस्ट करेंगे , लेकिन हाल ही में आई खबरों ने सबको चौंका
दिया । माना जा रहा है कि करण के पास शो के लिए डेट्स नहीं मिल रही , जिस वजह से शो के
मेकर्स ने रणवीर का नाम बतौर होस्ट के लिए
फाइनल किया था, लेकिन अब यह साफ है कि
रणवीर ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को होस्ट नहीं करेंगे ।
अब बिग बॉस ओटीटी
का दूसरा सीजन कौन होस्ट करेगा , इसे लेकर इतनी चर्चा हो रही है , इन सब बातों से
यह तो साफ है कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जल्द ही आने वाला है । मीडिया रिपोर्ट्स की
मानें तो, मेकर्स ने ‘बिग
बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन पर काम करना शुरू कर दिया है। अब यह शो कब शुरू होता है ,
इसे लेकर सस्पेंस फिलहाल बना हुआ है ।
सूत्रों की माने
तो शो के दूसरे सीजन में 5 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे, जिनमें से तीन का नाम फाइनल भी हो गया है। साथ
ही दो और जानी मानी हस्तियों को मेकर्स की तरफ से अप्रोच किया गया है, लेकिन उनके
शो में हिस्सा लेने की जानकारी फिलहाल नहीं है । ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को रणवीर ने
होस्ट करने से मना कर दिया है । साथ ही जैसी जानकारी मिल रही है कि करण के पास भी शो
को होस्ट करने के लिए डेट्स नहीं है । अब ऐसे में देखना यह है कि क्या सीजन 2 को
होस्ट करने के लिए मेकर्स किसी नए चेहरे को लेकर आते है ।


Download Android App
Download iOS App







