कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को लोगों से सवाधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि कहा कि कोरोना वायरस पर गलत जानकारी का न तो फैलाये और न ही इन पर भरोसा करें।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”क्या आप छोटी-छोटी सावधानियां बरत रहे हैं? ये सावधानियां कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करेंगी। आप किसी गलत बात पर विश्वास न करें और न ही गलत बात फैलाएं। ‘
प्रियंका ने लोगों का आह्वान किया, ‘ जागरूक नागरिक की तरह सावधानियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और इसके बारे में जागरूकता फैलाएं।’
उन्होंने हाथ को अच्छी तरह साफ करते हुए एक वीडियो शेयर किया और कहा कि लोग घबराएं नहीं और साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान दें।


Download Android App
Download iOS App



