केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा है कि देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए ईंधन में एथनॉल मिश्रण को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ईंधन के आयात को कम करने में मदद मिलेगी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री तेली ने कहा कि मेघालय और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में तेल और प्राकृतिक गैस का अन्वेषण जल्द शुरू होगा और केंद्र सरकार ऊर्जा आवश्यकताओं के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस पर ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल में 10 फीसदी एथनॉल मिश्रण के लक्ष्य को लेकर काम सही दिशा में बढ़ रहा है। मंत्री ने शिलांग में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए ईंधन में एथनॉल मिश्रण को बढ़ाना आवश्यक है और इससे ईंधन आयात को कम करने में भी मदद मिलेगी।’’ तेली ने कहा कि इससे किसान एथनॉल आपूर्ति में योगदान देने के लिए प्रेरित होंगे जिससे उनकी भी आय बढ़ेगी।


Download Android App
Download iOS App



