देश और दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार जारी है। इस महामारी के कारण बाजारों में उथल पथल के बीच देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की संपत्ति में दो माह के दौरान 28 प्रतिशत कमी आयी है। कोरोना वायरस महामारी और उससे जुड़ी पाबंदियों की वजह से शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के चलते 31 मार्च को अंबानी की संपत्ति का मूल्य 48 अरब डॉलर रहा।
परामर्श फर्म हुरुन की वैश्विक अमीरों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फरवरी-मार्च में बाजार भाव से उनकी संपत्ति में 19 अरब डॉलर गिर गयी। सूची में शामिल अन्य भारतीयों में अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी की संपत्ति में छह अरब डॉलर या 37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।
एचसीएल टेक्नोलॉजीस के प्रमुख शिव नाडर की संपत्ति पांच अरब डॉलर या 26 प्रतिशत और कोटक बैंक के उदय कोटक की चार अरब डॉलर या 28 प्रतिशत संपत्ति कम हुई है। अंबानी को छोड़कर बाकी तीनों लोग शीर्ष 100 की सूची से बाहर हो गए हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले दो महीनों में भारीतय शेयर बाजार में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है। दुनियाभर की कंपनियों को कोरोना वायरस महामारी की आर्थिक कीमत चुकानी पडी है।
कांग्रेस प्रवक्ता बोले- पेट्रोल-डीजल पर मुनाफा जनता के साथ साझा करें सरकार
हुरुन रिपोर्ट के भारत के प्रबंध निदेशक अनस रहमान ने कहा, ‘‘ भारत के शीर्ष उद्योगपतियों को शेयर बाजार में 26 प्रतिशत की गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये के 5.2 प्रतिशत कमजोर होने का असर झेलना पड़ा है। मुकेश अंबानी की संपत्ति 28 प्रतिशत गिरी है।’’दुनियाभर में सबसे ज्यादा संपत्ति का नुकसान उठाने वाले अंबानी दूसरे व्यक्ति हैं। फ्रांस की फैशन कंपनी एलवीएमएच के प्रमुख बर्नाड आर्नाल्ट की संपत्ति 28 प्रतिशत या 30 अरब डॉलर घटकर 77 अरब डॉलर रह गयी है।


Download Android App
Download iOS App



