उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित ढाई साल के एक बच्चे को भर्ती कराया गया है। यह बच्चा राजधानी की पहली महिला रोगी कनाडा की एक चिकित्सक का है। यह महिला ठीक होकर वापस घर लौट गयी थी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया, ‘‘ढाई साल के एक बच्चे में कोरोना वायरस के लक्षण पाये गये थे जिसके बाद उसकी जांच की गई थी तो वह इस महामारी से संक्रमित पाया गया। इसके बाद उसे केजीएमयू के पृथक वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।’’केजीएमयू के प्रभारी डा. सुधीर सिंह ने बताया, ‘‘सबसे पहले भर्ती की गयी महिला रोगी के बच्चे में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। बच्चे को भर्ती कर लिया गया है और उसकी स्थिति सामान्य है।’’
कोरोना की चपेट में आई मुकेश अंबानी की संपत्ति, 2 महीने में 28 प्रतिशत गिरकर हुई 48 अरब डॉलर
लखनऊ में कनाडा से लौटी महिला 11 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। यह महिला पेशे से चिकित्सक है। बाद में महिला ठीक होकर घर चली गई थी। इस महिला के उपचार में लगी चिकित्सकों की टीम के एक जूनियर रेजीडेंट चिकित्सक को नमूने लेने के दौरान संक्रमण हो गया था और वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है।


Download Android App
Download iOS App



