देश ने कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। रोजाना वायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है। कर्नाटक में 12 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले बढ़कर 163 हो गये हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर के अपने अपडेट में कहा, ‘‘ कल शाम से आज पूर्वाह्न तक 12 नये मामले सामने आये हैं।।।अबतक कोविड-19 के 163 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें चार मौत और 18 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलना शामिल है।’’
BJP स्थापना दिवस पर PM मोदी, नड्डा और शाह ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं, कहा- एकजुट होकर देश को कोविड-19 से करें मुक्त
जो 12 नये मामले सामने आये हैं उनमें सात मैसुरू से और दो बागलकोट के हैं। बागलकोट के ये दो मरीज 75 वर्षीय एक बुजुर्ग की पत्नी एवं भाई हैं। इस बुजुर्ग की तीन अप्रैल को मृत्यु हो गयी थी। अन्य तीन मरीजों में एक केरल की महिला है जिसने जर्मनी की यात्रा की थी। बाकी दो बेंगलुरु और बेंगलुरु ग्रामीण के निवासी है। उनके ब्यारे की प्रतीक्षा है। इस बीच स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग ने राज्य में आईसीएमआर के समर्थन से दस प्रयोगशालाओं को कोविड-19 अधिससूचित किया है।


Download Android App
Download iOS App



