KCR ने मांगा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत तो भड़की BJP, CM सरमा बोले-विपक्ष ने फिर चुना शहीदों का अपमान करना

Summary :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष द्वारा सरकार की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा गया था, जिसकी सरकार ने खूब निन्दा की थी।

देश आज पुलवामा हमले शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है। 14 फरवरी 2019 को हुए इस आतंकी हमले के जवाव में देश ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष द्वारा सरकार की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा गया था, जिसकी सरकार ने खूब निन्दा की थी। राहुल की इस मांग का समर्थन करते हुए तेलंगना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि इसमें गलत क्या है। केसीआर के इस बयान पर बीजेपी बुरी तरह भड़क गई है।
केसीआर ने कहा, ‘मैं भी पूछ रहा हूं कि सरकार सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत दे। बीजेपी ने प्रॉपेगैंडा किया। इसीलिए लोग सबूत मांग रहे हैं। आप कोई तानाशाह नहीं हैं। राहुल गांधी भी एक सांसद हैं और सरकार से सवाल पूछ सकते हैं।’ केसीआर के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री बहुत निराश हैं। हुजूराबाद में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हुजूर के बोल बिगड़े हुए नजर आते हैं। एक चुनाव हारने के बाद यह हाल है। स्पष्ट है कि तेलंगाना में टीआरएस डूब रही है।’

एबीजी शिपयार्ड घोटाला बैंकों ने कम समय में पकड़ा, खाता संप्रग के कार्यकाल में एनपीए बना : सीतारमण

केंद्रीय मंत्री ने कहा, कांग्रेस और टीआरएस के शब्द पाकिस्तान के समान लगते हैं। जब भी चुनाव आते हैं तो नए-नए प्रयोग करते हैं- चाहे वह हिजाब हो या सर्जिकल स्ट्राइक, क्योंकि विकास के मामले में वे बीजेपी से मुकाबला नहीं कर सकते। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल करना केसीआर की मानसिकता को दर्शाता है।
वहीं असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा ने कहा, पुलवामा हमले की बरसी पर विपक्ष ने फिर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर हमारे शहीदों का अपमान करना चुना है। केसीआर और कांग्रेस गांधी परिवार के प्रति अपनी वफादारी साबित करने की होड़ में है। हमारी वफादारी भारत के साथ है। सशस्त्र बलों पर सवाल उठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


उन्होंने कहा कि मैं सेना के साथ हूं और कोई चाहे तो मुझे जीवनभर गाली देता रहे, कोई फर्क नहीं पड़ता है। सरमा ने कहा था, ‘राहुल गांधी से कोई इस बात का सबूत क्यों नहीं मांगता कि वह राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं?’ इसपर विपक्ष के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Desk Team