लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पाकिस्तान ने पंजाब में ड्रोन के जरिए ‘हथियार’ और ‘नशे’ के पैकेट गिराने की रफ्तार बढ़ा दी है। पहले सप्ताह में दो चार ड्रोन आते थे, वहीं दो सप्ताह में अब डेढ़ दर्जन से अधिक ड्रोन बरामद हो रहे हैं। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते गांवों के खेतों में बीएसएफ के सतर्क जवान, महज 24 घंटे में ही तीन से चार ड्रोन बरामद कर रहे हैं। खास बात है कि बीएसएफ द्वारा बरामद किए गए सभी ड्रोन चीन निर्मित हैं।
दरसल, 11 मई को, बीएसएफ ने हरदो रतन गांव से ड्रोन से जुड़े 520 ग्राम वजन के संदिग्ध हेरोइन के एक पैकेट के साथ एक ड्रोन बरामद किया। नशीला पदार्थ पारदर्शी चिपकने वाली टेप से लपेटा हुआ था और पैकेट से एक स्टील की अंगूठी भी जुड़ी हुई मिली। बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है।
बता दें कि 11 मई को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने गांव सांकटरा से 2.175 किलोग्राम वजन वाली संदिग्ध हेरोइन का 1 पैकेट और गांव टीजे सिंह से 569 ग्राम वजन वाली संदिग्ध हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। नशीला पदार्थ पीले रंग के चिपकने वाले टेप और धातु की अंगूठी में लपेटा हुआ था। पैकेटों में रोशन करने वाली छड़ें लगी हुई थीं।
इससे पहले 10 मई को बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा से एक घुसपैठिये को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। 11 मई को, व्यक्ति को मानवीय आधार पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उसे पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया।


Download Android App
Download iOS App



