एक बार फिर से राफेल विमान सौदा मामला चर्चा में है। राफेल सौदे को लेकर जांच के लिए फ्रांस में एक जज की नियुक्ति की गई है। जिसके बाद भारत में राजनीति गरमा गई है। फ्रांस द्वारा न्यायिक जांच शुरू करने के बाद कांग्रेस ने राफेल सौदे की जेपीसी जांच की मांग कर कर रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में विशेष संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय सुरक्षा का स्वांग करती है और जब सही मायने में राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो अपने पूंजीपति मित्रों को बचाने के लिए देश की सुरक्षा से समझौता करने से नहीं हिचकती है।
उन्होंने कहा कि राफेल सौदे में जिस देश में रिश्वत पहुंची उस फ्रांस ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं लेकिन जिस देश के नागरिकों की गाढ़ कमाई दलाली में दी गई है वहां की सरकार चुप्पी साधे हैं और मामले की जांच कराने से बचने का प्रयास कर रही है।
प्रवक्ता ने कहा कि राफेल सौदा भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच हुआ था और दो सरकारों के बीच हुए सौदे में बिचौलिया आने का कोई सवाल ही नहीं होता है। अगर ऐसा हुआ है तो यह बहुत बड़ा अपराध है इसलिए सरकार को इस पूरे प्रकरण की जेपीसी से जांच करवानी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।


Download Android App
Download iOS App



